फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news mandi jaam

Kasganj News: गल्ला मंडी में मक्का की बंपर आवक से लगा भीषण जाम, किसान परेशान

Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
kasganj news mandi jaam
फोटो38कासगंज गल्ला मंडी परिसर में जाम में फंसे वाहन । स्रोत संवाद
कासगंज। गल्ला मंडी में बुधवार को मक्का की अत्यधिक आवक के कारण भीषण जाम लग गया। बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों में मक्का लेकर मंडी पहुंचे थे। इससे चाड़ी सड़क से खुशकरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


यह समस्या पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है। मंडी में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही मार्ग है। व्यापारियों ने लंबे समय से मंडी प्रशासन से दूसरा गेट बनाने की मांग की है। उनका मानना है कि इससे जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। हालांकि, मंडी प्रशासन ने अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यातायात पुलिस को भी इस जाम से लगातार जूझना पड़ रहा है। पुलिस ने भी दूसरा गेट बनाने की पहल की है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग लंबे समय से मंडी प्रशासन से दूसरा गेट बनाने की मांग कर रहा है। उनका मानना है कि यह जाम की समस्या का एकमात्र प्रभावी समाधान है। यातायात पुलिस ने भी इस मुद्दे पर पहल की है। लेकिन, मंडी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इस निष्क्रियता के कारण किसानों और वाहन चालकों को हर साल परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







बोले परेशान किसान-

- मंडी रोड पर ढाई घंटे से जाम में फंसे हैं। काफी परेशानी हो रही है। मंडी में एक गेट से ही आना जाना होता है जिससे काफी दिक्कत है- दिव्यांशु, महेबाकलां

- सुबह 11 बजे से जाम लग रहा है। काफी वाहन फंसे हैं। रास्ता नहीं मिल पा रहा। सीजन पर हर बार यह समस्या होती है। समाधान नहीं हो रहा- सुमित कुमार, बिदौनी
- जाम की समस्या का समाधान जरूरी है। घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जिससे किसान और व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है। जनप्रतिनिधियों को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए- भूपेंद्र, वाहन चालक पटियाली
- मंडी में मक्का की बिक्री के लिए आए हैं, लेकिन जाम में परेशान हो गए। गर्मी से भी काफी परेशानी हुई। जैसे तैसेे मंडी में प्रवेश मिल पाया- ओमप्रकाश, भरसौली जंगल



वर्जन-

- गल्ला मंडी पर जाम की समस्या पर काफी नियंत्रण किया है। पुलिस भी तैनात की गई है, लेकिन अधिक वाहन पहुंचने के कारण मंडी गेट पर दिक्कतें होती हैं जिससे जाम लगता है- आंचल चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed