फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news judo competition

Kasganj News: मैट पर दांव-पेच, जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 29 Aug 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
kasganj news judo competition
फोटो 24 सोरोंजी स्पोट्स स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
कासगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में शनिवार को जूडो के मैट पर खिलाड़ियों के दांव-पेच और दमखम ने खूब रोमांच पैदा किया। जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक जूडो प्रतियोगिता में 30 से 66 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। 30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रांजल मिश्रा ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लव कुमार द्वितीय और आरव कुमार तृतीय रहे। 35 किलोग्राम वर्ग में गौरव ने प्रथम, भानू प्रताप ने द्वितीय और प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

40 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रज मोहन चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। अध्यंत दूसरे और यश तीसरे स्थान पर रहे। 45 किलोग्राम वर्ग में प्रथम चौहान ने प्रथम, चिराग साहू ने द्वितीय और प्रखर सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशू ने प्रथम, विकास ने द्वितीय एवं नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 किलोग्राम वर्ग में अरुण राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विजय दूसरे और माधव तीसरे स्थान पर रहे।
इसके बाद 60 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतीक यादव ने द्वितीय और तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 66 किलोग्राम के सबसे अधिक भार वर्ग में देव कुशवाह ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि तनमय द्वितीय और यश यादव तृतीय रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजेंद्र सिंह, यादराम, दीन दयाल सिंह, मुनेश कुमार, दीन दयाल, फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह, भारतेंदु कुमार, पंकज कुमार, रोहित शर्मा, इशरत, सुरेश कुमार, कृतिका, खुशबू, शिया, महक सोनी, वर्निका एवं अभय यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed