{"_id":"69a48d5fdfd7977a8c0d7586","slug":"kasganj-news-iran-conflict-kasganj-news-c-175-1-kas1001-144155-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खाड़ी देशोें में फंसे अपनों के लिए सलामती की दुआ कर रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खाड़ी देशोें में फंसे अपनों के लिए सलामती की दुआ कर रहे परिजन
विज्ञापन
फोटो32सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रह रहे कासगंज के आलोक तिवारी । स्रोत:स्वयं
कासगंज। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग ने उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। उनके अपने खाड़ी के देशों में काम करते हैं। जंग के हालातों के बीच रियाद, कतर सहित कई इलाकों में लगातार धमाके होने के कारण दहशत का माहौल है। जनजीवन बेपटरी हो चुका है। लोग घरों में कैद हैं। वह परिजन से संपर्क करके उन्हें अपने ठीक होने की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा वहां के हालातों की जानकारी भी दे रहे हैं।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत शहर के आलोक तिवारी परिवार सहित वहीं रहते हैं। आलोग बताते हैं कि जहां वह रह रहे हैं उससे पचास किलोमीटर दूर अमेरिकी बेस पर ईरान की ओर से हमले किए गए हैं। इन हमलों के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं। फोर्स काफी सक्रिय हैं। भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं। दूतावास ने सतर्क और सुरक्षित रहने को कहा है।
वहीं कतर में कार्य करने वाले शहर के सैय्यद ओसामा अली चार साल पहले सऊदी अरब गए थे। वह दम्माम शहर में रहते हैं। उनका ऑफिस कतर में है। ओसामा ने अपने पिता असलम को बताया कि कतर में लगातार कई अटैक हुए हैं। सभी ऑफिस बंद हो गए हैं। घर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन हालातों से मन में दहशत हो गई है। असलम ने बताया कि उनका बेटा घर में सुरक्षित है। लगातार चिंता हो रही है। फोन पर बात हो जाती है तो चैन मिल जाता है।