{"_id":"6a32f21380013fba9b0e0f2a","slug":"kasganj-news-heat-wave-health-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149353-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तपिश और तूफान... मौसम ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तपिश और तूफान... मौसम ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
फोटो07कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर जाती युवतियां। संवाद
कासगंज। जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 18 जून को गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बुधवार को जिले में सुबह से ही काफी गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
यह सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इससे दिन के साथ-साथ रात में भी उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम रहेगी। इसकी गति छह से 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। आंधी के दौरान हवा के झोंके सामान्य से अधिक तेज चल सकते हैं।