फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news fight over land

Kasganj News: पैतृक जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़, फायरिंग

Thu, 09 Jul 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम इटौआ में बुधवार रात पैतृक जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। कार में तोड़फोड़ और फायरिंग की गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल 3 लोगों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार रात करीब सवा नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम इटौआ में दो पक्षों के बीच झगड़ा और फायरिंग हो रही है। इस पर थाना पुलिस और पीआरवी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि विवाद एक ही परिवार के चचेरे भाइयों के बीच हुआ है। एक पक्ष के सुगम पुत्र राजपाल सिंह गांव में ही दूध की डेयरी चलाते हैं। वहीं दूसरे पक्ष के प्रशांत, उनका भाई अंश और माता गीता पत्नी नरेंद्र अपने ड्राइवर राजीव कुमार के साथ गांव आए थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के दादा ज्ञानचंद ने राजपाल सिंह के नाम 65 बीघा जमीन की वसीयत की थी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से 30 बीघा जमीन दूसरे पक्ष को वापस कर दी गई थी, लेकिन करीब ढाई बीघा जमीन का विवाद अभी भी शेष था। इसी ढाई बीघा जमीन को वापस लेने के लिए दूसरे पक्ष के लोग सुगम की डेयरी पर पहुंचे थे, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच के अनुसार, डेयरी पर रखे डंडे से पहले सुगम ने हमला किया, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के प्रशांत आदि ने उसी डंडे को छीनकर सुगम पर वार कर दिए। मारपीट में सुगम के सिर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं, जबकि दूसरे पक्ष से गीता और अंश को भी चोटें लगी हैं। इस दौरान प्रशांत की स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।

पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि यह भूमि विवाद इससे पहले कभी थाने नहीं आया था, इसलिए इसे भूमि विवाद रजिस्टर में दर्ज कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed