फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news electric cut

Kasganj News: मोहल्ला नवाब, जामा मस्जिद और सोरों गेट इलाके में रातभर गुल रही बिजली

Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
kasganj news electric cut
फोटो 27 - कासगंज में लगा ट्रांसफार्मर। स्रोत : संवाद
कासगंज। भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात नवाब मोहल्ला, जामा मस्जिद और सोरों गेट क्षेत्र में करीब छह घंटे बिजली गुल रहने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किए, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर तो लगा दिए हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। कई बार अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने और क्षमता बढ़ाने की मांग भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार रात शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मोहल्ला नवाब, जामा मस्जिद, गली बौहरान और सोरों गेट क्षेत्र में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही, जबकि कई स्थानों पर तीनों फेस कट जाने से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली न होने से लोगों को पंखे और कूलर बंद होने के कारण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 5:30 बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत निगम से जल्द व्यवस्था सुधारने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। मांग करने वालों में संजय, नीरज, रामू, अनूप सिंघल, विनीत शर्मा, संदीप माहेश्वरी प्रमुख हैं।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे से बिजली गुल हो गई थी। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली व्यवस्था में सुधार जरूरी है। - चंद्रप्रकाश शर्मा
विज्ञापन


पूरे इलाके में लगातार ट्रिपिंग और बिजली गुल होने से हालात खराब हो गए। शिकायत करने के बावजूद न तो लाइनमैन पहुंचे और न ही किसी अधिकारी ने फोन उठाया। जब मीटर स्मार्ट लग सकते हैं तो बिजली निगम को व्यवस्थाएं भी स्मार्ट बनानी चाहिए। - चांद कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन : ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। शिकायत मिलने पर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। - अभिषेक ऋषि, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed