फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news electric crisis

Kasganj News: बारिश और तेज हवा के बीच कई फीडर की आपूर्ति हुई प्रभावित

Sun, 27 Sep 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news electric crisis
फोटो27कासगंज में विद्युत आपूर्ति बा​धित रहने पर  रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चार्ज करते लोग। संवाद
कासगंज। बारिश और तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति जिलेभर में प्रभावित रही। कई फीडरों की लाइट ठप रहने से लोग परेशान हुए। शहरी इलाके के लोग पानी के लिए भी परेशान नजर आए। वहीं, ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक प्रभुपार्क फीडर की आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

प्रभुपार्क फीडर की आपूर्ति सुबह करीब पौने ग्यारह बजे प्रभावित हुई। 33 केवीए की लाइन पर पेड़ की टहनियां गिर गईं जिससे आपूर्ति ठप हुई। फीडर के अवर अभियंता विश्वजीत टीम के साथ पेट्रोलिंग करते रहे। फाल्ट मिलने के बाद पेड़ों की टहनियां काटकर अलग की गईं और आपूर्ति सुचारू की गई। प्रभुपार्क फीडर इलाके के लोग परेशान हुए। बिजली न मिलने से पानी की किल्लत का भी लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



फीडर से कई गांव की आपूर्ति प्रभावित
ढोलना। क्षेत्र के किनावा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई गांवों में लोग परेशान हुए। बिजली गुल होने से फिरोजपुर, ढोलना, भरसोली जंगल, किनावा, बहिदपुर माफी, बिरहरा, नगला गुलरिया और नगला साधु समेत आसपास के गांव प्रभावित हुए। घरेलू कामकाज निपटाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



16 घंटे बाधित रही आपूर्ति
सहावर। कस्बे में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 16 घंटे तक बिजली नहीं आने से पेयजल संकट गहरा गया। घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासी विपिन माथुर ने बताया कि कस्बे में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है।



गनेशपुर में 17 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गनेशपुर इलाके में शुक्रवार रात 10 बजे से बारिश शुरू हुई। बारिश के कारण आपूर्ति ठप हो गई। नगला चंदन के पास 33000 लाइन का तार टूट गया इससे आपूर्ति ठप हुई। पूरे दिन आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान हुए। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।


आपूर्ति ठप होने से परेशान हुए ग्रामीण
सिढ़पुरा। शुक्रवार की रात से विद्युत आपूर्ति इलाके में ठप हो गई। इससे कई गांव प्रभावित हुए। ग्रामीणों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी। सुबह के समय ग्रामीण पानी के लिए सबमर्सिबल व मोटर नहीं चला पाए। इससे दिक्कतें हुईं। दिन भर लोग आपूर्ति बहाल होने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन बारिश के कारण आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।



स्टेशन पर मोबाइल चार्ज करने पहुंचे लोग
कासगंज। विद्युत आपूर्ति ठप होने का जनजीवन पर काफी असर रहा। कई लोग मोबाइल डिस्चार्ज होने पर अपना फोन चार्ज करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और चार्जर प्वाइंट पर अपने मोबाइल लगाकर चार्ज किए। ऐसे कई लोग मौके पर मोबाइल चार्ज करते मिले। अर्जुन सिंह ने बताया कि रात से शांतापुरी कॉलोनी में बिजली नहीं आ रही। इसके कारण वह स्टेशन पर अपना मोबाइल चार्ज करने आए। अहरौली मस्जिद क्षेत्र के रहने वाले जावेद ने बताया कि बिजली ठप रहने के कारण स्टेशन पर आकर मोबाइल चार्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed