{"_id":"69419e1e5bdc87d3bb0bc161","slug":"kasganj-news-blo-sir-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140900-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बीएलओ एसआईआर के कारण फार्म 6 लेने से मना नहीं कर सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बीएलओ एसआईआर के कारण फार्म 6 लेने से मना नहीं कर सकते
विज्ञापन
कासगंज। मंडलायुक्त संगीता सिंह और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के संबंध में विकास भवन सभागार में राजनीतिक दलों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जिले में 10,57,916 मतदाता एवं 1149 मतदेय स्थल हैं। सभी तीन विधानसभा में तीन ईआरओ एवं 15 एईआरओ के साथ पर्याप्त संख्या में बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईआरओ की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गई है। ऐसे बूथ जिन पर 20 प्रतिशत से अधिक एएसडी वोटर्स हैं उन पर री-वैरीफिकेशन का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कोई व्यक्ति अब तक किन्हीं कारणों से गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं तो 26 दिसंबर तक ऑनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से इसे भर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में तो है पर 2025 की सूची में नहीं है तो उन्हें फार्म-6 भरना होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह प्रधान, प्रदेश सचिव सपा पुष्पेंद्र यादव, जिला सचिव मंडल सदस्य भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी तारा सिंह वघेल, प्रदेश सह संयोजक भाजपा सत्येंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद