फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news ambedkar brawl one arested

Kasganj News: आंबेडकर शोभायात्रा बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ambedkar brawl one arested
फोटो42सहावर पुलिस की हिरासत में आंबेडकर शोभायात्रा में पथराव का आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
सहावर। सहावर थाना क्षेत्र के गांव चेहका गुनार में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के एक और आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने 36 नामजद समेत 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस बवाल के 27 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।थाना प्रभारी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बीती 14 अप्रैल को परंपरागत शोभायात्रा चेहका गुनार गांव में एक जाति विशेष के मोहल्ले में पहुंची तो वहां ट्रैक्टर-ट्राॅली, बुग्गी लगाकर रास्ता रोक लिया गया था। आरोपी राजीव यादव, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव व अमर सिंह ने भीड़ को उकसाया तो उपद्रव शुरू हो गया था। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने हमला बोल दिया था। घरों की छतों से महिलाओं व युवकों ने पथराव शुरू कर दिया था। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के तीन गोले दागे और हल्का बल प्रयोग करके आरोपी उदयवीर, मुनेंन्द्र, वीरेश, अजीत, गोविंद, मुन्नालाल, अभिलाख सिंह, उपेन्द्र, विनीत, सतेंन्द्र, संजीव, जयगोपाल, रामौतार और अमित समेत चार बाल अपचारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दूसरी प्राथमिकी उप निरीक्षक भगवती प्रसाद ने दर्ज कराई थी। पुलिस बवाल मामले में 27 आरोपियों को पहले गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने बवाल मामले में आरोपी सतेन्द्र यादव को शनिवार को एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि आंबेडकर शोभायात्रा बवाल के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed