फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj-Aishbagh Express becomes regular from today; schedules of four trains changed.

Kasganj News: कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस आज से नियमित, चार ट्रेनों का शेड्यूल बदला

Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरेली। उद्घाटन के बाद ट्रेन नंबर 15312-11 कासगंज-ऐशबाग रुहेलखंड एक्सप्रेस का सोमवार से प्रतिदिन नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन के लिए एलएचबी कोच की चेयरकार रैक मिल गई है। पहले दिन उद्घाटन ट्रेन में स्मारिका टिकट पर 300 से ज्यादा लोगों ने यात्रा की थी।
विज्ञापन


रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन मीटरगेज लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित किए जाने के कारण 11 वर्ष पहले बंद किया गया था। सोमवार से इस गाड़ी का नियमित संचालन शुरू होने के कारण चार पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

55316 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर पीलीभीत से 7:05 बजे के स्थान पर 6:55 बजे चलने के बाद 8:41 बजे के स्थान पर 8:23 बजे इज्जतनगर आएगी। इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच यह गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू को भी बरेली सिटी-इज्जतनगर के बीच निरस्त कर दिया गया है। यह गाड़ी भी अब पीलीभीत-बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर तक चलेगी।
बरेली सिटी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म कम होने के कारण 75301-02 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन को भी अब इज्जतनगर-टनकपुर के बीच चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed