फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kanwariyas forced to navigate deep potholes on the Sidhpura-Kartala route.

Kasganj News: सिढ़पुरा-करतला मार्ग के गहरे गड्ढों से गुजरने को मजबूर कांवड़िए

Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas forced to navigate deep potholes on the Sidhpura-Kartala route.
फोटो 03 - सिढ़पुरा-करतला मार्ग पर गड्ढों एवं कीचड़ में होकर गुजरते कांवड़िए। स्रोत : संवाद
सिढ़पुरा। सावन मास में भगवान शिव की आराधना का उत्साह चरम पर है, वहीं सिढ़पुरा-करतला मार्ग की बदहाल स्थिति शिवभक्तों की कड़ी परीक्षा ले रही है। मार्ग पर भट्ठा के समीप बने गहरे गड्ढों में बारिश का गंदा पानी भर जाने से कांवड़ियों को उसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे न केवल उनकी यात्रा बेहद कठिन हो गई है, बल्कि हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

सावन के पावन महीने में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए परसोन शिव मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों की ओर जा रहे हैं। मार्ग में बने ये गड्ढे श्रद्धालुओं की राह में बड़ी बाधा साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इसकी मरम्मत करानी चाहिए थी, लेकिन लापरवाही के चलते स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

यह मार्ग लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एटा के अधीन आता है, जहां पिछले कई महीनों से सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके बावजूद, जिले की सीमा में पड़ने वाले इस हिस्से की हालत नहीं सुधारी जा सकी है। सावन के प्रत्येक सोमवार को हजारों कांवड़िए इसी रास्ते से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। गड्ढों की जानकारी मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।- तेजवीर सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed