{"_id":"69443dbf504e2a7dd904b97b","slug":"kali-river-park-will-be-beautified-kasganj-news-c-25-1-agr1063-944222-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: काली नदी पार्क का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: काली नदी पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
Thu, 18 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। काली नदी स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई पार्क को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए जाने की कवायद शुरु हो गई है। पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस कार्य पर 15.64 लाख रुपये खर्च होंगे। सौंदर्यीकरण के बाद पार्क की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।वीरांगना अवंतीबाई पार्क कई साल पहले काली नदी के पास बनाया गया गया था। पार्क में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पाथवे, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण से जुड़े अन्य कार्य कराए गए। पार्क की सुंदरता के लिए फव्वारा लगेगा। वहीं प्रकाश की व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। पार्क के सौंदर्यीकरण से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा। सौंदर्यीकरण के बाद काली नदी पार्क शहरवासियों के लिए सुकून और मनोरंजन का प्रमुख स्थल बनेगा। खंड विकास अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। 15.64 लाख रुपये से निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन