{"_id":"69726483c846acc8720b607b","slug":"jai-shri-ram-slogans-echoed-in-the-saffron-procession-kasganj-news-c-175-1-kas1003-142523-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भगवा यात्रा में गूंजे जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भगवा यात्रा में गूंजे जय श्रीराम के नारे
Thu, 22 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो29पटियाली में हिंदू सम्मेलन की तैयारी के लिए निकली गई भगवा यात्रा में शामिल लोग। संवाद
पटियाली। तहसील में रेलवे रोड के पास ग्राउंड में 28 जनवरी को पाटलिपुत्र हिंदू समिति की ओर से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के निमंत्रण और जन जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को भगवा यात्रा निकाली गई। कासगंज के समिति जिला प्रचारक आर्येंद्र ने भगवा ध्वज लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। जिला प्रचारक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।
यात्रा तहसील मोड़ स्थित प्राचीन श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर से शुरू हाेकर मोहल्ला मिश्राना, धुमरी चौराहा, मुख्य चौराहा और मोहल्ला चौक होते हुए वापस मुख्य चौराहे पर पहुंची। मोहल्लों के लोगों ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। लोग हाथ में भगवाध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। पाटलिपुत्र हिंदू समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा 28 जनवरी को होने वाले प्रांतीय स्तर के हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण और जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा है। इस दौरान समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी यात्रा के साथ मुस्तैद रही।