फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Instructions to Asha-ANM to speed up vaccination

Kasganj News: आशा-एएनएम को टीकाकरण में तेजी के निर्देश

Fri, 02 Jan 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions to Asha-ANM to speed up vaccination
फोटो35पटियाली सीएचसी सेंटर पर टीकाकरण के बारे में जानकारी देतीं चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवाश्री त - फोटो : संवाद
पटियाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान उन्हें टीकाकरण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवाश्री तिवारी ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए इसकी गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में टीकाकरण की प्रगति में गिरावट देखी गई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सभी आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की नियमित निगरानी, समय से टीकाकरण तथा आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान सभी को नववर्ष में और बेहतर कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। बैठक में डॉ. हेमंत, बीसीपीएम हरजीत सिंह सहित एएनएम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed