फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Impact: Electricity supply restored in village Kantaur after two days

इंपेक्ट : दो दिन बाद सुचारू हुई गांव कांतौर में विद्युत आपूर्ति

Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Impact: Electricity supply restored in village Kantaur after two days
फोटो14गांव कांतौर में पोल लगाने के बाद केबल लगाते कर्मी ।संवाद - फोटो : जलेसर रोड पर हंगामा के दौरान गौरक्षकों को समझाते थाना उत्तर प्रभारी। संवाद
मोहनपुरा। गांव कांतौर में रविवार की दोपहर ट्रैक्टर -ट्रॉली में केबल फंसने से गिरे विद्युत पोल कंपोजिट विद्यालय के सामने गिर गया था। इससे गांव के एक भाग में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। 150 से अधिक परिवार दो दिन से बिजली के लिए परेशान रहे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम ने क्षतिग्रस्त खंभा हटवाकर पोल लगवाकर केबल की मरम्मत की गई। विद्युत आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय के पास से रविवार की दोपहर 2 बजे गुजर रही ट्रैक्टर -ट्रॉली में केबल फंस गई। ट्रॉली में केबल फंसने के बाद विद्युत खंभा सड़क पर गिर गया। दो दिनों तक गांव में बिजली न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में बिजली की सप्लाई न मिलने से लोगों को पेयजल की किल्लत हुई। आधे गांव में विद्युत आपूर्ति और मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला पीपल मंडी और बरी क्षेत्र के 150 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई। लोगों के घरों में लगे इनर्वटर डाउन हो गए। पानी के टैंक खाली होने से पानी के लिए लोग परेशान रहे। अमर उजाला ने इस खबर को मंगलवार के अंक में विद्युत पोल गिरने से 30 घंटा बिजली गुल,आवागमन बाधित की हैडिंग के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम हरकत में आया और मंगलवार को कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नया पोल लगाया। इसके बाद 50 घंटे के बाद ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति मिली और रास्ते से खंभा हटने के बाद वाहनों का आवागमन भी सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद गांव में समस्या का समाधान होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समस्या का समाधान होने पर ग्रामीण शिवराज सिंह, रामपाल गुरु, अमित सिंह, अनुज पुंढीर, दीपू पचौरी, मोनू, नितिन कुमार ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed