फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   If you want to get good yield of wheat then keep weeds away.

Kasganj News: गेहूं की लेनी है अच्छी पैदावार तो दूर रखें खरपतवार

Fri, 02 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
If you want to get good yield of wheat then keep weeds away.
फोटो29गेंहूं की फसल । संवाद
फोटो संख्या 29 प्रेषित है-
विज्ञापन

- कृषि वैज्ञानिक ने दिए अहम सुझाव, समय-समय पर उपाय करने जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनपुरा। गेहूं की फसल के लिए कम तापमान अच्छा रहता है। इस समय का मौसम फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन फसल में खरपतवार को समय से दूर करना जरूरी है। क्योंकि खरपतवार फसल के पोषण को प्रभावित करता है। अच्छी पैदावार लेनी है तो किसानों को फसल से खरपतवार को दूर रखने के लिए समय-समय उपाय जरूर करने चाहिए।
कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रणवीर सिंह ने विभिन्न प्रकार के खरपतवारों के लिए अलग-अलग विधियां बताई हैं। उन्होनें बताया कि गेहूं में संकरी पत्ती के खरपतवारों पर नियंत्रण पाने के लिए सल्फो सल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत डब्ल्यू पी की 33 ग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर फ्लैट फैन नोजल द्वारा छिड़काव करें। चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लिए मैट सल्फ्यूरॉन मिथाइल 20 प्रतिशत डब्ल्यूपी की 20 ग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर फ्लैट फैन नोजल से छिड़काव करें। यदि फसल में संकरी और चौड़ी पत्ती वाले दोनों प्रकार के खरपतवारों का प्रकोप है, तो सल्फो सल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत एवं मैट सल्फ्यूरॉन पांच प्रतिशत डब्ल्यू जी की 40 ग्राम प्रति हेक्टेयर की मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें।
विज्ञापन


आंकड़े- जिले में गेहूं की फसल का रकवा- 93415, - जौ की फसल का रकवा- 2310
अब केवल धान की होगी खरीद
: जिले में मक्का और बाजरा की सरकारी खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इनकी खरीद बंद कर दी गई है। बाजरा का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया। मक्का का 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ। धान की खरीद अभी चल रही है। 76 प्रतिशत से अधिक खरीद हो चुकी है। इससे लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।जिले में बाजरा की सरकारी खरीद के लिए कुल 18,600 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से 12 क्रय केंद्रों पर 309 किसानों से 18,599.450 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई। लक्ष्य लगभग पूरा हो गया।मक्का की खरीद के लिए जिले को 700 मीट्रिक टन का लक्ष्य आवंटित किया गया था। 4 क्रय केंद्रों पर 129 किसानों से 687.950 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की गई। मक्का व बाजरा का समय पूरा हो जाने के बाद खरीद बंद हो गई है। अब जिले में केवल धान की सरकारी खरीद जारी रहेगी। धान की खरीद की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। जिले को धान के लिए 7,500 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 807 किसानों से 5,731.765 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान के शेष बचे लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। किसान निर्धारित तिथि से पहले अपने धान को क्रय केंद्रों पर लाकर बेचें। सरकारी खरीद से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed