{"_id":"6aff41576a82852e5908f3bf","slug":"idol-of-goddess-durga-toppled-from-the-platform-sacrificial-fire-pit-havan-kund-broken-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157378-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चबूतरे से गिराई गई मां दुर्गा की मूर्ति, हवन कुंड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चबूतरे से गिराई गई मां दुर्गा की मूर्ति, हवन कुंड टूटा
विज्ञापन
फोटो 07 - पुलिस द्वारा फिर से रखवाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा। स्रोत : संवाद
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव बहापुर में निजी जमीन के चबूतरे पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति बुधवार मध्य रात्रि गिरा दी गई जिससे प्रतिमा की अंगुलियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पास का हवन कुंड भी टूट गया।
बृहस्पतिवार सुबह जानकारी मिलने पर परिवार में नाराजगी फैल गई जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति दोबारा स्थापित कराकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सोमवीर गोला पुत्र सोनपाल की निजी जमीन पर चबूतरा बनाकर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोगों ने प्रतिमा जमीन पर पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। सोमवीर गोला ने गांव के ही भीकम सिंह लोधी पुत्र गंगाराम पर मूर्ति गिराने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक दो दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर भीकम सिंह से कहासुनी हुई थी और उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
सीओ दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर प्रतिमा दोबारा स्थापित करा दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। संवाद