{"_id":"69e51a8673365e49cd0d8f0d","slug":"identified-as-mohit-of-magathara-village-of-sidhpura-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146469-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सिढ़पुरा के गांव मगथरा के मोहित के रूप में हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सिढ़पुरा के गांव मगथरा के मोहित के रूप में हुई शिनाख्त
विज्ञापन
फोटो34मृतक किशोर मोहित का फाइल फोटो।
कासगंज। मथुरा रेल मार्ग पर शनिवार की सुबह गांव मारूहपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त सिढ़पुरा के गांव मगथरा निवासी मोहित के रुप में की है। पिता के डांटने के बाद वह घर से निकला आया था।
गांव मारूहपुर के पास शनिवार की सुबह 9 बजे पुल संख्या 250 /19 व 250/ 20 के बीच किशाेर का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे युवक अशोक महाराणा ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए शव पोस्टमार्टम गृह पर रखवाकर उसकी पहचान के लिए प्रयास किए।
शनिवार की देर उसके परिजन ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त मोहित कुमार राजपूत (16) पुत्र सतीश चंद्र राजपूत निवासी गांव मगथरा थाना सिढ़पुरा के रूप में की। पुलिस को उसके पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर घर से शनिवार की शाम निकल आया था। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि किशाेर की शिनाख्त उसके पिता ने उसके कपड़ो से की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। संवाद