फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   'I wanted to save my wife's honour...that's why I killed her'

Kasganj News: 'मैं पत्नी की इज्जत बचाना चाहता था…इसलिए मार दिया'

Sat, 27 Dec 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
'I wanted to save my wife's honour...that's why I killed her'
फोटो39सिढ़पुरा पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी जुबेर । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। मेरा नाम जुबैर है। मैं इस्लामनगर में रहता हूं। यह सच है कि जो हुआ, वह बहुत बड़ा गुनाह है। लेकिन इसके पीछे जो आग थी, वह एक दिन में नहीं भड़की। इस्लामनगर में ही रहने वाला अवीशान रिश्ते में मेरा भतीजा लगता था। घर आना-जाना था। भरोसे का रिश्ता था। लेकिन वही रिश्ता मेरे लिए दर्द बन गया। मेरी पत्नी ने एक दिन रोते हुए मुझसे कहा कि अवीशान उसे परेशान करता है। गलत नजर रखता है। रुपये देकर गलत काम के लिए कहता है। उस दिन मेरा सिर झुक गया, दिल टूट गया। मैंने उसे समझाया, डांटा, चेताया- मेरी पत्नी से दूर रहो। कई बार कहा। हाथ जोड़कर भी कहा…लेकिन वह नहीं माना। मेरी पत्नी डर के साए में जीती रही और मैं अंदर ही अंदर जलता रहा। एक पति होने के नाते मैं खुद को असहाय महसूस करने लगा। धीरे-धीरे गुस्सा मेरे भीतर जहर की तरह भरता चला गया। 21 दिसंबर की रात मैं अवीशान को बाइक पर बैठाकर ले गया था। हम ताजपुर रोड पर बिजली घर के पीछे खेत की झोपड़ी में पहुंचे। वहां शराब पी। वह नशे में धुत हो गया। इसके बाद मैंने झोपड़ी में आग लगा दी… और वह जिंदा जल गया।
विज्ञापन

अमांपुर रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल : पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सिढ़पुरा के गांव ताजपुर में 21 दिसंबर की रात भट्ठा रोड पर बिजली घर के पीछे स्थित खेत की झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई तो उसमें एक युवक का जला हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान इस्लामनगर निवासी अवीशान सैफी के रूप में हुई थी। मृतक के भाई जीशान सैफी ने थाना सिढ़पुरा में तहरीर देकर इस्लामनगर निवासी जुबैर समेत पांच अज्ञात पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने जुबैर को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि युवक की जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी जुबैर को बृहस्पतिवार की देर रात अमांपुर रोड पर बने सुलभ शौचालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed