{"_id":"6a0caa5ccc3cd5eb1105d139","slug":"husband-threatens-to-marry-again-throws-him-out-of-the-house-kasganj-news-c-174-1-sagr1036-159689-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पति दे रहा दूसरी शादी करने की धमकी, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पति दे रहा दूसरी शादी करने की धमकी, घर से निकाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कार की मांग पूरी न होने पर पति दूसरी शादी करने धमकी देने लगा। पत्नी को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। परेशान पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी शिवानी ने बताया कि उनकी शादी मई 2025 में प्रिंस यादव उर्फ बेटू निवासी नगला बाग थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई है। शिवानी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसे मारा पीटा जाता है। पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है।
एक महीने पहले पति, ससुर रामब्रेश, सास कपूरी देवी, जेठ अतुल, ननद रीना, अर्चना और भांजी वैष्णवी ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। बालों से पकड़ कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया। धमकी दी कि अगर दोबारा घर में आई तो जान से मार देंगे। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।