फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Husband accused of murdering his wife denied bail

Kasganj News: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को नहीं मिली जमानत

Sat, 29 Nov 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 29 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रभारी सत्र न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जमानत नहीं दी। मामले की गंभीरता और प्रकरण में लगाए गए आरोपों को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव हरकरनपुर निवासी दयानंद ने थाना पटियाली में दी गई तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बहन तनूजा की संदिग्ध मृत्यु के लिए पति और देवरों पर हत्या का आरोप लगाया। बहन की शादी लगभग 10 साल पहले गांव गूदरागंज निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बहन को पति सुनील, देवर सुधीर कुमार और प्रदीप कुमार प्रताड़ित करते थे। घटना से 2-3 दिन पहले जब बहन मायके आई तब उसने बताया था कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की है। 12 दिसंबर 2024 को परिवार को सूचना मिली कि तनूजा की तबीयत खराब है और उसे चोट लग गई है। जब परिजन गूदरागंज पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने भी बताया कि घटना वाले दिन तनूजा का पति एवं दोनों देवरों से विवाद हुआ था और उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। आरोपी पति ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में डाली। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed