{"_id":"6555ae982c0bd4fb88098cc5","slug":"home-guard-committed-suicide-by-hanging-himself-after-returning-from-duty-in-kasganj-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: ड्यूटी से लौटने के बाद होमगार्ड ने फांसी लगाकर दे दी जान, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: ड्यूटी से लौटने के बाद होमगार्ड ने फांसी लगाकर दे दी जान, घर में मची चीख पुकार
Thu, 16 Nov 2023 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:43 AM IST
सार
कासगंज में ड्यूटी से लौटने के बाद होमगार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। उन्होंने ऐसा क्यों किया ? इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
होमगार्ड प्रमोद कुमार का फाइल फोटो, पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में ड्यूटी से लौटने के बाद होमगार्ड ने घर पर फांसी लगा ली। परिजन आनन फानन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव किरामई की है। यहां के निवासी प्रमोद कुमार (37) पुत्र रमेश चंद्र होमगार्ड में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनती डायल 112 पर थी। वह पत्नी सरोज और तीन बच्चों के सात रह रहे थे। इनमें बड़ा बेटा निशांत (20), बेटी उजाला (17) और प्रशांत (15) हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल में बेटे ने सीपीआर देकर लौटाई पिता की सांस, सात मिनट के अंदर एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल भेजा
विज्ञापन
पुत्र निशांत ने बताया कि प्रमोद कुमार मंगलवार शाम ड्यूटी करके घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही पता चला। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। थोड़ी देर बाद उन्हें जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।