फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Married women broke their fast after offering *arghya* (libation) to the moon.

Kasganj News: चांद को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत

Thu, 29 Oct 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married women broke their fast after offering *arghya* (libation) to the moon.
फोटो37कासगंज में करवा चौथ की पूजा के बाद एक दूसरे को गले लगकर बधाई देती सुहागिनें। संवाद
कासगंज। चांद के दीदार, चलनी की ओट से पति का चेहरा निहारने और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार को करवाचौथ का पर्व श्रद्धा, उल्लास और प्रेम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन

रात में चंद्रमा के दर्शन होते ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ, जहां पतियों ने अपने हाथों से जल पिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया और उपहार भेंट किए। पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

घरों में लजीज पकवान तैयार किए गए और शाम ढलते ही सुहागिनें सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुट गईं। महिलाओं ने गौरी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परंपरा के अनुसार बायना तैयार किया और सास-ससुर सहित परिवार के बड़े-बुजुर्गों को भेंट कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से नवविवाहिताओं में इस पर्व को लेकर गजब का उत्साह नजर आया, जिन्हें बुजुर्ग महिलाओं ने व्रत की परंपराओं और उसके धार्मिक महत्व के बारे में बताया।शाम ढलते ही महिलाओं की निगाहें आसमान की ओर टिक गईं।

चांद के दीदार के साथ ही अर्घ्य देकर उन्होंने चलनी से पहले चंद्रमा और फिर अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद चंद्रमा के निकलने पर बच्चों ने भी आतिशबाजी का आनंद लिया। घरों में पूजा, मिठाइयों और पारिवारिक मेल-मिलाप के बीच करवा चौथ का यह पावन पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed