फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Measures to avoid traffic congestion: E-rickshaws and four-wheeled vehicles will not be permitted at 19 locations.

Kasganj News: जाम से बचने की तैयारी, 19 स्थानों पर नहीं होगी ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की आवाजाही

Thu, 29 Oct 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Measures to avoid traffic congestion: E-rickshaws and four-wheeled vehicles will not be permitted at 19 locations.
फोटो 18 - कासगंज के नदरई मुख्य द्वार से पहले भारी वाहनों एवं ई-रिक्शा को रोकते पुलिस कर्मी। स्र
कासगंज। दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर को जाम मुक्त रखने के लिए कमर कस ली है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक खरीदारी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के 19 प्रमुख चौराहों, तिराहों और संकरी गलियों में ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण की विशेष योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों और ई-रिक्शा के जरिए खरीदारी के लिए शहर पहुंचते हैं। इससे संकरे मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

इस बीच, दो टीएसआई और 11 आरक्षियों की गैर जनपद ड्यूटी तथा तीन पुलिसकर्मियों की नियंत्रण कक्ष में तैनाती के कारण बल की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस दबाव से निपटने के लिए थाना स्तर से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों का सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन 19 प्रमुख स्थानों पर रहेगी कड़ी नजर
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के 19 संवेदनशील और व्यस्त स्थानों पर पांच दिनों तक पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें मालगोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा, गंदा नाला बैरियर, बाराद्वारी चौराहा, सहावर गेट फाटक, सत्तार बैंड गली, नावल्टी टॉकीज, सूत की मंडी गली, तहसील गली मोड़, बिलराम गेट चौराहा, मनौटा गली, सब्जी मंडी से आगे मस्जिद वाली गली, सब्जी मंडी तिराहा, सोरों गेट तिराहा, अशोक नगर तिराहे के सामने वाली गली, चामुंडा मंदिर के सामने मस्जिद वाली गली, बिलराम गेट बिजलीघर, बस स्टैंड स्थित नाथूराम गली और रोशन लाल हलवाई गली शामिल हैं।

-----------------
वर्जन
त्योहारी सीजन में बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोपरि है। चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर ई-रिक्शा की आवाजाही को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा ताकि लोग सुगमता से खरीदारी कर सकें। - रजनीश उपाध्याय, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed