फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Heatwaves have worsened health, with hospitals overflowing with patients.

Kasganj News: लू के थपेड़ों से बिगड़ी सेहत, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

Sat, 23 May 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Heatwaves have worsened health, with hospitals overflowing with patients.
फोटो26कासगंज के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
कासगंज में भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। कमजोरी, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल समेत निजी चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में शनिवार को 27 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। तेज गर्मी और लू के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग गर्म हवाओं की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कुल 1360 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 273 मरीज बुखार, 248 मरीज सांस संबंधी समस्याओं तथा 74 मरीज डायरिया के शामिल रहे। इसके अलावा लगभग 250 मरीजों ने रक्तचाप (बीपी) की समस्या की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

अस्पतालों में सबसे अधिक संख्या बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों की देखी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर मरीज डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। कई मरीजों को स्थिति गंभीर होने पर भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों को लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें और हल्के सूती कपड़ों का उपयोग करें।

वर्जन
लू की वजह से सेहत प्रभावित हो रही है। लोगों को तेज बुखार, डायरिया, सांस में दिक्कत जैसी समस्याएं भी सामने आ रही है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed