{"_id":"6ac530fa6ef2a3e65703510a","slug":"health-department-launches-mr-vaccination-drive-in-kadarganj-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155081-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कादरगंज में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया एमआर टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कादरगंज में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया एमआर टीकाकरण
विज्ञापन
फोटो 47 गंजडुंडवारा के न्याजअली क्षेत्र में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करते सीएमओ। स्रोत: विभा
कासगंज। खसरा से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गंजडुंडवारा के कादरगंज खाम उपकेंद्र क्षेत्र में निगरानी और टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न गांवों में आयोजित ओआरआई सत्रों के दौरान नौ टीमों ने 1000 बच्चों का एमआर टीकाकरण किया। साथ ही बीमार बच्चों को आवश्यक दवाएं वितरित कर विटामिन-ए की दोनों खुराकें दी गईं।
न्याजअली नगला की मढ़ईयां में 27 सितंबर को खसरा फैलने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर बच्चों की जांच और उपचार की व्यवस्था की। बच्चों के नमूने जांच के लिए भी भेजे गए हैं।
क्षेत्र के न्याजअली नगला, न्याजअली नगला की मढ़ईयां, डढ़ड्या नगला, नगला भगवंत फुलू, नगला खिमाई, ओम नगरिया, नगला तिलक, मनी मोहन, जगमोहन नगला, नगला दुर्ग और मुमताज अली नगला में ओआरआई सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप ने गांवों का भ्रमण कर टीकाकरण अभियान की जानकारी ली। बच्चों को पर्याप्त पानी, तरल पदार्थ और पौष्टिक भोजन देने की सलाह दी गई। तेज सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक सुस्ती, पानी न पी पाना, दौरे पड़ना या हालत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सक अथवा नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने और आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस की मदद लेने को कहा गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इन गांव में एक हजार बच्चों को एमआर के टीके लगाए गए हैं।