फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Harvested crops in the fields, clouds in the sky... the farmer is worried.

Kasganj News: खेत में कटी फसल, आसमान में बादल... किसान चिंतित

Sat, 17 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Harvested crops in the fields, clouds in the sky... the farmer is worried.
फोटो 11 बारिश व तेज हवाओं से गांव छावनी के खेतों में बिछी धान की फसल।संवाद
कासगंज। महीनों की मेहनत के बाद फसल घर पहुंचने का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता मौसम ने बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को आई आंधी और बारिश से खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई, तो शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी ने मुसीबत और बढ़ा दी। किसानों के लिए यह समय फसल समेटने का है लेकिन बदलता मौसम उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। बेमौसम बारिश की आशंका लिए किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। उन्हें आस है कि मौसम साफ रहे तो वे उपज को सुरक्षित स्थान पर रखवा सकें। इसलिए किसान फसलों की कटाई करने में जुटा है, लेकिन मौसम उनकी बाधा बन रहा है। आंधी बारिश से कहीं धान की फसल को नुकसान की आशंका है, तो कहीं खेत में कटा बाजरा बारिश में भीगने के डर से किसानों की बेचैनी बढ़ा रहा है। किसानों के सामने अब फसल बचाने की चुनौती है। वहीं, उड़द की फसल पर संकट देखा जा रहा है। किसान -राजकुमार लोधी का कहना है कि धान की फसल पर मौसम की मार पड़ी है। तेज हवा और बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। जगदीश कुशवाह का कहना है कि खेत में धान और बाजरा दोनों की फसल है। मौसम खराब रहने से उन्हें दोनों फसलों की चिंता सता रही है। वहीं, अंशुल शर्मा का कहना है कि दो बीघा उड़द की फसल बो रखी थी। फसल पूरी तरह तैयार है। आंधी,बारिश से फलियां झड़ गई। फसल भीगने से कटाई प्रभावित होगी। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश और आंधी से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। फसल बीमा कराने वाले किसान अपनी प्रभावित फसलों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं, ताकि नुकसान के संबंध में जानकारी उपलब्ध हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed