{"_id":"69e519c1b7bf65c43501f35d","slug":"grp-rescued-a-passenger-from-the-jaws-of-death-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146490-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यात्री को मौत के मुंह से खींच लाई जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यात्री को मौत के मुंह से खींच लाई जीआरपी
विज्ञापन
फोटो54गंजडुंडवारा स्टेशन जीआरपी के साथ युवक अजय कुमार । स्रोत: जीआरपी
-
- 1
-
Link Copied
कासगंज। गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर रविवार को चलती ट्रेन से गिरे यात्री की जीआरपी ने सतर्कता के चलते जान बचा ली। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ कायमगंज जा रहा था। स्टेशन पर पानी भरने के लिए उतरा था। इस दौरान ट्रेन चल दी। भागकर कोच में चढ़ते समय वह ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच गिर गया।
ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम निवासी अजय कुमार (33) पत्नी चांदनी और दो बच्चों प्रशांत और हर्ष के साथ रविवार दोपहर कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस में सवार होकर फर्रुखाबाद के कायमगंज जा रहे थे। वहां से उसे अलीगंज स्थित ससुराल जाना था।
दोपहर करीब 1:40 बजे ट्रेन गंजडुंडवारा स्टेशन पर रुकी तो यात्री अजय पानी लेने के लिए नीचे उतरे। इस बीच अचानक ट्रेन चल दी। यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक हाथ फिसलने से वह असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा गिरा। यात्री को चलती ट्रेन से गिरता देख स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
वह ट्रेन के साथ घिसटने लगे और पहिये की चपेट में आने लगे। तभी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी चौकी गंजडुंडवारा पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल शिवम कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए दौड़कर यात्री को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। इससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद वह घबराकर बेसुध हो गए।
उनके पत्नी और बच्चे ट्रेन में ही सवार रह गए। जीआरपी ने यात्री के परिजन को घटना की जानकारी दी तो उन्हें परिजन ने कायमगंज स्टेशन पर उतार लिया। परिजन ने जीआरपी की सतर्कता की प्रशंसा की। जीआरपी के थाना प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि यात्री ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया था। उसे जीआरपी ने बचाया। अब यात्री ठीक है। उसे अगली ट्रेन से कायमगंज भेज दिया गया है।