{"_id":"6a874a0e6dea4386af0bb224","slug":"ground-level-assessment-of-the-education-system-surprise-inspections-of-48-schools-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-152508-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा व्यवस्था की जमीनी पड़ताल: 48 विद्यालयों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा व्यवस्था की जमीनी पड़ताल: 48 विद्यालयों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय सदस्यों की टीमों ने 48 विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी ली। छात्रों से उनकी पढ़ाई, निःशुल्क वितरित पाठ्य पुस्तकों और मध्याह्न भोजन के बारे में भी फीडबैक लिया गया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं।
विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का सैंपल भी सुरक्षित पाया गया। विद्यालयों में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, वे स्वीकृत अवकाश पर थे। इससे विद्यालयों में शिक्षण एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित संचालन की स्थिति स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
निरीक्षण टीमों ने विद्यालयों में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि 48 विद्यालयों के निरीक्षण में कक्षाओं का संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन और विद्यालय की मूलभूत व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।