फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Legal rights secured after six decades; possession of property obtained.

Kasganj News: छह दशक बाद मिला न्यायालयी हक, संपत्ति पर मिला दखल

Mon, 21 Sep 2026 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। करीब छह दशक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार सोरों के कटरा बाजार स्थित एक बहुचर्चित संपत्ति विवाद में डिक्रीदार को न्याय मिल गया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अविनाश कुमार मिश्रा के आदेश पर शनिवार को दीवानी अमीन अवधेश कुमार यादव ने सोरों कोतवाली पुलिस बल की मौजूदगी में डिक्रीदार सुशील चंद्र उर्फ हर्षवर्धन उपाध्याय को संपत्ति पर विधिवत कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत वर्ष 1966 में हुई थी, जब पंडित दामोदर शर्मा आदि के विरुद्ध मूल वाद दायर किया गया था। 4 अक्टूबर 1968 को इस पर फैसला आया, जिसके खिलाफ जनपद न्यायालय एटा में सिविल अपील दाखिल की गई। इसका निस्तारण 25 मार्च 1986 को हुआ। इसके बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा, जहां द्वितीय अपील को 18 अप्रैल 2019 को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

अदालती लड़ाई जीतने के बाद डिक्रीदार सुशील चंद्र की ओर से याचिका प्रस्तुत की गई। विपक्षी पक्ष द्वारा उठाई गई कानूनी पेचीदगियों को खारिज करते हुए अदालत ने संपत्ति पर दखल का अंतिम आदेश जारी किया। सीओ आंचल चौहान ने पुष्टि की कि पुलिस सुरक्षा के बीच दखल दिलाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed