{"_id":"6ab16aa212277ca77a0a41bf","slug":"demand-for-an-impartial-investigation-into-the-scst-act-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154210-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
फोटो 37 कासगंज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी बैठक करते। स्रोत: संगठन
कासगंज। अमांपुर के आनंदपुर गांव में क्षत्रिय समाज के तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रोष जताया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गांव पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अशोक सिंह सिसोदिया और प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग रखी। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि मामला दोनों पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा है जबकि क्षत्रिय समाज के लोगों को गलत फंसाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अशोक सिंह सिसोदिया ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने कहा कि संगठन पुलिस प्रशासन के समक्ष क्षत्रिय समाज का पक्ष रखेगा। न्याय नहीं मिलने पर मामले को उच्च स्तर पर रखने की बात भी कही।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विजय चौहान ने आरोप लगाया कि बिना समुचित जांच के प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रतिनिधिमंडल में नीलम सोलंकी, अनिल चौहान, सुधाकर चौहान, सत्येंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुधीर गुरहार, विजेंद्र सिंह तोमर, उदय प्रताप सिंह सोलंकी और हृदेश पुंडीर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।