फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Girls will get a chance to show their magic in hockey

Kasganj News: बालिकाओं को हॉकी में अपना जादू दिखाने का मिलेगा मौका

Mon, 22 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 22 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Girls will get a chance to show their magic in hockey
फोटो10सोरोंजी ​के गांव होडल पुर में बना स्पोर्ट्स स्टेडियम । संवाद
कासगंज। जिले की बालिकाओं को हॉकी में अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए 30 दिसंबर को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित बालिकाएं मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद टीम में चयन होने पर राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर खेल मैदान पर सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा। शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और तकनीकी क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 3 जनवरी को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। वहां टीम में चयन होने पर 7 से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर न केवल जिले बल्कि प्रदेश में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली बालिकाओं को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल व छाया प्रति के साथ ही समय से पूर्व मैदान पर पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने जिले की सभी स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed