फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Girls will excel in hockey

Kasganj News: बालिकाएं हॉकी में कमाल दिखाएंगी

Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की बालिकाओं के लिए हॉकी में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित बालिकाएं मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद टीम में शामिल होकर राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर खेल मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। चयन के लिए खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और तकनीकी क्षमता को परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य जिले में हॉकी को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाना है।
विज्ञापन

जिले में चयनित खिलाड़ी 3 जनवरी को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। मंडलीय टीम में चयनित होने पर 7 से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली बालिकाओं को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल और छाया प्रति के साथ समय पर मैदान पर पहुंचकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिले की सभी स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और हॉकी में अपनी पहचान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed