{"_id":"6978da48eb74eeba6d0bf1ec","slug":"girl-student-committed-suicide-after-video-and-photo-viral-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत में दगा: प्यार के जाल में फंसा युवक ने की ऐसी हरकत, छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत में दगा: प्यार के जाल में फंसा युवक ने की ऐसी हरकत, छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान
Tue, 27 Jan 2026 09:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:02 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमी ने मोहब्बत ऐसा धोखा दिया कि छात्रा ने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बीएससी की छात्रा का गांव के युवक नितिन से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने फोटो 23 जनवरी को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब इस बात की जानकारी छात्रा को हुई तो उसे बदनामी का डर सताने लगा। उसने रविवार को देर रात घर में पंखे पर दुपट्टा से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने जब उसके शव को फंदे पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए।
परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि छात्रा के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल कर दिए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।