फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Ganga in spate; rising water levels from Naraura exacerbate the plight of flood-affected villages in Patiyali.

Kasganj News: उफान पर गंगा, नरौरा से पानी बढ़ने से पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों की परेशानी बढ़ी

Fri, 07 Aug 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ganga in spate; rising water levels from Naraura exacerbate the plight of flood-affected villages in Patiyali.
फोटो 24 - लहरा गंगाघाट पर बाढ़ के पानी से ​​घिरी दुकानें। स्रोत संवाद
कासगंज। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से गंगा नदी एक बार फिर विकराल रूप धारण करने लगी है। नरौरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण जिले में गंगा की धारा उफान पर है। जलस्तर में लगातार तेजी आ रही है।
विज्ञापन

इस स्थिति ने पटियाली तहसील क्षेत्र के उन गांवों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जो पिछले सप्ताह ही आई बाढ़ से उबर नहीं पाए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। तटीय इलाकों के लोगों को लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह पशुलोक बैराज से छोड़े गए पानी के कारण प्रवाह दो लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था, जिससे पटियाली के नगला हंसी, मूंझखेड़ा, नगला नरपत, नगला दुर्जन, नगला जयकिशन और नगला खना समेत करीब 20 गांवों के खेतों और मार्गों में पानी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का जनजीवन बाढ़ के कारण अस्त व्यस्त है। खेतों में, पशु चारागाहों में पानी भरा हुआ है। अब पानी का नया प्रवाह बढ़ने से आबादी के क्षेत्र में बाढ़ का दायरा और फैलने की आशंका है जिससे ग्रामीणों की चिंताएं गहरी हो गई हैं।
------------------------
आज और हो सकती है वृद्धि
आज शनिवार को गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है। जिसके कारण सिंचाई विभाग भी अलर्ट पर है और लगातार तटीय इलाकों के लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

---------------------------

लहरा घाट पर पानी के बीच सजीं दुकानें
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर लगे कांवड़ मेले में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई दुकानें बाढ़ के पानी से घिर गई हैं। दुकानदार ऊंचे तख्तों पर किसी तरह दुकानें चला रहे हैं, जबकि अधिक पानी वाले स्थानों पर दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। संवाद
-----------------------------
- दतलाना के हरिओम मिश्रा का कहना है कि बांध पर दबाव बढ़ रहा है और यदि जलस्तर का यह सिलसिला थमा नहीं, तो गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं, ग्रामीण स्थायी समाधान और सुरक्षा प्रबंधों की मांग कर रहे हैं।
- उढ़ेर गांव के शंकरपाल ने बताया कि बांध पर पानी की दस्तक हो चुकी है, जिससे कटान का खतरा मंडरा रहा है।
- नगला जयकिशन के उर्वेश कुमार ने शासन-प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछली बाढ़ में कटी सड़कें अब तक दुरुस्त नहीं की गई हैं।
----------------------

बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 211006 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 161512 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 134584 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.20 मीटर के निशान पर
------------

वर्जन-
बैराजों से पानी का प्रवाह बढ़ा हुआ है। इसके कारण जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। एक दो दिन में इसका असर होगा। अभी स्थिति सामान्य है। सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। - संदीप जैन, एसडीओ, सिंचाई

फोटो 24 - लहरा गंगाघाट पर बाढ़ के पानी से घिरी दुकानें। स्रोत संवाद

फोटो 24 - लहरा गंगाघाट पर बाढ़ के पानी से घिरी दुकानें। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed