फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Kasganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
मृतक  कीर्ति का फाइल फोटो।
कासगंज। पटियाली के गांव नगला सहजन में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष को ग्रामीणों ने सूचना दी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन




एटा जिला में राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव ढीपा निवासी धीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी कीर्ति (21) की शादी बीती 29 जून को पटियाली के गांव नगला सहजन निवासी रामनरेश के सबसे छोटे बेटे सर्वेश से की थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने मायके पक्ष को सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। उनका आरोप है कि ससुरालीजन ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। फिर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। सीओ अमित कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी घटना की परिजन से जानकारी ली।




---------------



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। अब तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सीओ

मृतक  कीर्ति का फाइल फोटो।

मृतक  कीर्ति का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed