फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Ganga flood in Kasganj is continuously increasing

Kasganj: गंगा में उफान जारी, 30 से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुश्किलों में फंसे लोग

Fri, 18 Aug 2023 12:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:40 PM IST
सार

कासगंज में गंगा की बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गंगा में हाई फ्लड की स्थिति बनी हुई है। नरोरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Ganga flood in Kasganj is continuously increasing
बाढ़ के पानी के बीच नाव में सवार होकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में गंगा की बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गंगा में हाई फ्लड की स्थिति बनी हुई है। नरोरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। सुबह 8 बजे 3.17 लाख पानी का डिस्चार्ज नरोरा से बना हुआ था।

विज्ञापन


बाढ़ के पानी का प्रभाव 30 से अधिक गांव में हो चुका है। यह प्रभाव 60 गांव तक पहुंचेगा। आबादी में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पानी में होकर लोग मजबूरी में आवाजाही कर रहे हैं। पशुओं को बांधने का संकट पैदा हो गया है। पशुपालकों ने ऊंचे स्थान पर पशुओं को बांधा है। वहीं, तमाम पशु बाढ़ के पानी में ही बधे हुए हैं। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग में अलर्ट जारी किया है कि पूरे दिन जलस्तर में वृद्धि होती रहेगी। सिंचाई विभाग की टीम बांधों की निगरानी कर रही हैं वहीं तटीय इलाकों में जुटी हुई है। बाढ़ का प्रभाव कम करने के लिए यह टीम सक्रिय हैं।
विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर घाट की सड़क तक बाढ़ का पानी है, गंगा के दक्षिणी किनारे के आरती घाट पर भी पानी भरा हुआ है। लहर गंगा घाट पर बाढ़ का पानी आ गया। सड़क तक पानी भर जाने से कांवड़ियों के बाजार में दुकाने उखाड़ ली गई हैं। ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed