फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fraud and assault in car buying and selling

Kasganj News: कार खरीद-फरोख्त में ठगी और मारपीट

Fri, 09 Oct 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कार की खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी और विरोध करने पर मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पूर्व वाहन मालिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के गांव रायों निवासी पीड़ित राय सिंह के अनुसार, आरोपियों सुरेंद्र सिंह निवासी अल्लीपुर बरवारा, थाना सोरोंजी और बॉबी जुरेल निवासी रामबाग कुबेरपुर, जिला आगरा ने साजिश के तहत 23 फरवरी 2026 को 6,70,000 रुपये में उन्हें नोटरी अनुबंध पत्र के जरिए कार बेची थी।
विज्ञापन

इस दौरान गारंटी के तौर पर पीड़ित का एक ब्लैंक चेक भी ले लिया गया। पीड़ित ने गवाहों के सामने वीडियोग्राफी के साथ 2 लाख रुपये नकद दिए, जबकि शेष राशि फाइनेंस होनी थी। आरोप है कि फाइनेंस में देरी का बहाना बनाकर आरोपियों ने किस्तें अपने खातों में जमा कराईं और बीमा के नाम पर 10,000 रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अगस्त 2026 को आरोपी बॉबी जुरेल 8 अज्ञात लोगों के साथ कासगंज बस स्टैंड पहुंचा और धोखे से बुलाकर कार की चाबी छीन ली। पीड़ित द्वारा यूपी 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस ने कार थाने भिजवा दी। जब पीड़ित ने सुरेंद्र सिंह से शिकायत की तो उसने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की।

स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अब सुरेंद्र सिंह, बॉबी जुरेल और 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
------
वाहन खरीद के विवाद में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। - आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed