{"_id":"6ac933c65bebe04d870a1e19","slug":"attendance-will-be-recorded-even-if-the-bus-is-not-available-a-separate-register-will-be-maintained-kasganj-news-c-175-1-kas1009-155222-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बस नहीं मिलने पर भी दर्ज होगी उपस्थिति, बनेगा अलग रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बस नहीं मिलने पर भी दर्ज होगी उपस्थिति, बनेगा अलग रजिस्टर
विज्ञापन
कासगंज। डिपो में समय से पहुंचने के बावजूद बस न मिलने के कारण ड्यूटी से वंचित रहने वाले रोडवेज चालक-परिचालकों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। अब बस उपलब्ध न होने की स्थिति में भी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके लिए डिपो पहुंचने और शाम को लौटने का समय और हस्ताक्षर रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देशों के मुताबिक, यदि कोई चालक या परिचालक निर्धारित समय पर डिपो पहुंचता है लेकिन वाहन न मिलने के कारण उसे दिनभर संचालन का मौका नहीं मिलता। बिना ड्यूटी के लौटना पड़ता है तो उसे अनुपस्थित नहीं माना जाएगा।
इस व्यवस्था से कर्मचारियों को बेवजह की परेशानी से राहत मिलेगी और डिपो में उनकी मौजूदगी का आधिकारिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित डिपो के टाइमकीपर कार्यालय में एक अलग रजिस्टर रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसमें कर्मचारी का नाम, सुबह पहुंचने का समय और शाम को लौटते समय हस्ताक्षर दर्ज किए जाएंगे। इस कार्य की जिम्मेदारी वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, केंद्र प्रभारी, वीएआई और समय व्यवस्थापक को सौंपी गई है। विवरण के आधार पर मुख्य उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगाई जाएगी।
-- -- -- -
वर्जन :
डिपो में इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शासन और विभागीय आदेशों के अनुसार इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम