{"_id":"6ac934195f0caea6e7099a7d","slug":"inflation-hits-before-the-festival-camphor-prices-rise-by-up-to-500-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155257-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: त्योहार से पहले महंगाई की मार, कपूर 500 रुपये तक हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: त्योहार से पहले महंगाई की मार, कपूर 500 रुपये तक हुआ महंगा
विज्ञापन
कासगंज। शारदीय नवरात्र की शुरुआत से ठीक पहले पूजा सामग्री और फलाहार के दाम बढ़ने से श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। कपूर की कीमत में 500 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। कूटू की मिंगी, मोतीदाना और काली मिर्च भी महंगी हो गई हैं।
ऐसे में व्रत और पूजा की तैयारियों के बीच लोग अपना बजट देखकर ही खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी सीमा ने बताया कि नौ दिन के व्रत के लिए कूटू और मोतीदाना जैसी वस्तुएं जरूरी होती हैं। इनके दाम बढ़ने से घर का बजट प्रभावित हो रहा है।
गीता का कहना है कि पूजा और फलाहार का सामान एक साथ खरीदना पड़ता है। ऐसे में कपूर और मसालों के बढ़े दामों के कारण अब केवल जरूरत का सामान ही लिया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार, थोक बाजार में तेजी के कारण ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विक्रेता प्रदीप और मुन्ना लाल ने बताया कि कपूर, काली मिर्च और कूटू की मिंगी के बढ़े दामों के चलते ग्राहक अपने सीमित बजट के अनुसार ही सामान खरीद रहे हैं।