{"_id":"65241f40bde75f4e210cc3f6","slug":"four-died-including-woman-due-to-dengue-and-viral-in-kasganj-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: डेंगू और वायरल से महिला सहित चार की मौत, बढ़ती बीमारियों के खतरे से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: डेंगू और वायरल से महिला सहित चार की मौत, बढ़ती बीमारियों के खतरे से दहशत में लोग
Mon, 09 Oct 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:13 PM IST
सार
कासगंज में डेंगू और वायरल बुखार से महिला सहित चार की मौत हो गई। जिले में बढ़ती बीमारियों के खतरे से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
Agra News : डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में जानलेवा बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक युवक सहित किशोरी व महिला की बुखार ने जान ले ली। जिले में बुखार व डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 38 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैलोट निवासी गौरव शाक्य को पांच अक्तूबर को बुखार आया था। परिजन उसे अमांपुर के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जांच में डेंगू निकलने के बाद उनको आगरा ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरव की शादी आठ साल पूर्व अमांपुर निवासी स्नेहलता से हुई। उनको दो पुत्र आर्यन (6), सूर्य (3) है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर सुजातगंज निवासी सुनीता को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज निजी चिकित्सक के चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव
यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव
सोरोंजी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी मोनिका (13) पुत्री पवन को कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक के इलाज कराने पर जब राहत नहीं मिली तो परिजन उसे बरेली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: अखिलेश बोले- घोर जातिवादी पार्टी भाजपा, देवरिया कांड में भी लेना चाहती लाभ; देशभर में हो जातीय सर्वे
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: अखिलेश बोले- घोर जातिवादी पार्टी भाजपा, देवरिया कांड में भी लेना चाहती लाभ; देशभर में हो जातीय सर्वे
वहीं सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तर के एक युवक की डेंगू से दिल्ली में उपचार के दौरान मौत तो गई। युवक की मौत से ग्रामीण चिंतित हैं। युवक सरफुद्दीन को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन निजी चिकित्सक के लिए ले गए। जब आराम नहीं मिला तो उसे दिल्ली ले जाया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। युवक ने रविवार की देर रात दिल्ली में दम तोड़ दिया।