फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Flaws in the system, delays in pensions

Kasganj News: व्यवस्था में फेर, पेंशन में देर

Thu, 15 Oct 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Flaws in the system, delays in pensions
तरुण गुप्ता कासगंज
कासगंज। जिले के करीब 1,300 दिव्यांगजन आर्थिक तंगी और भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मार्च के बाद से खातों में पेंशन की राशि नहीं पहुंचने के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दवा, राशन और अन्य जरूरतों के लिए मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता अटकने से लाभार्थियों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अनुसार, यह स्थिति भुगतान व्यवस्था में हुए बदलाव के कारण पैदा हुई है। केंद्र सरकार की ओर से एसएनए-स्पर्श प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय प्रणालियों को एकीकृत कर भुगतान किया जाता है। नई व्यवस्था लागू करने के लिए पोर्टल और भुगतान प्रणालियों में तकनीकी एवं प्रक्रियागत बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते यह बाधा आई है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, पात्र लाभार्थियों को प्रति माह 1,000 रुपये पेंशन दी जाती है, जिसमें दोनों सरकारों का निर्धारित अंश शामिल होता है। 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों को भी इसी व्यवस्था के तहत भुगतान किया जाता है। फिलहाल भुगतान में हो रही देरी से परेशान लाभार्थी लगातार बैंक और विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
क्या बोले दिव्यांग
एक हजार रुपये से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है लेकिन मार्च के बाद से राशि नहीं आई। परेशानी हो रही है। - नेम सिंह दिव्यांगजन निवासी नगला बंजारा
मैं 80 फीसद से अधिक दिव्यांग हूं। मेरे लिए सरकार से मिलने वाले एक हजार रुपये बहुत मायने रखते हैं। मार्च से पेंशन नहीं मिली है। - तरुण गुप्ता, दिव्यांग कासगंज

-------------------
वर्जन :
दिव्यांग पेंशन के भुगतान के लिए निदेशालय स्तर पर पोर्टल से संबंधित कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही लाभार्थियों के खातों में पेंशन की धनराशि भेज दी जाएगी। दीपावली से पहले लाभार्थियों के खातों में पेंशन पहुंच की उम्मीद है। - रोहित कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी

तरुण गुप्ता कासगंज

तरुण गुप्ता कासगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed