{"_id":"6a46a43915c92e62dc0adbab","slug":"fire-department-conducts-mock-drill-at-district-hospital-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150112-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल
Thu, 02 Jul 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद अग्निशमन विभाग सतर्क है। विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने पर बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही सीएफओ ने अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम को परखा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि मॉक ड्रिल से पहले जिला अस्पताल में मौजूद आग से बचाव के उपकरणों की जांच की गई। इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड, महिला वार्ड समेत अन्य का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों व उपकरणों की पड़ताल की गई। इन सभी वार्ड में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने पर किस तरीके से बचाव किया जाए इसके बारे में जानकारी दी गई। जिला अस्पताल परिसर में अग्निशमन यंत्र के जरिए आग बुझाने का तरीका बताया गया। ताकि आपातकालीन स्थिति से स्वास्थ्य कर्मी निपटने के लिए जागरूक हो सके।