{"_id":"6a78b685559c8883940971eb","slug":"fir-registered-against-wife-and-father-in-law-following-court-order-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151932-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अदालत के आदेश पर पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अदालत के आदेश पर पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक युवक के साथ उसकी पत्नी और ससुरालियों ने अमानवीयता और धोखेबाजी की हदें पार कर दीं। दिल्ली के एम्स अस्पताल में कीमोथेरेपी कराकर लौट रहे पति को पत्नी रास्ते में दवा लेने के बहाने छोड़कर भाग गई। आरोप है कि जाते-जाते वह अपने साथ करीब सात लाख रुपये के जेवर और दो लाख की नकदी भी ले गई। न्यायालय के आदेश पर गंजडुंडवारा पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूल रूप से एटा के मारहरा निवासी अगम वर्मा वर्तमान में गंजडुंडवारा के सुदामापुरी में अपने बहनोई अंगद वर्मा की सर्राफा दुकान पर काम करते हैं। उनका विवाह 9 दिसंबर 2024 को शाहजहांपुर के मिर्जापुर निवासी नंदनी पुत्री जितेंद्र के साथ हुआ था। शादी के महज छह महीने बाद ही अगम को कैंसर होने का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज एम्स अस्पताल में शुरू हुआ।
घटना 12 जून 2026 की है, जब अगम अपनी पत्नी के साथ कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली गए थे। वापसी में दिल्ली के करावल नगर शिव विहार के पास पत्नी दवा लाने का कहकर उन्हें रास्ते में ही छोड़ गई। काफी तलाश और फोन करने पर जब संपर्क नहीं हुआ, तो पीड़ित ने गंजडुंडवारा में अपने बहनोई को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार, जब पुलिस की मदद से संपर्क साधा गया तो ससुर जितेंद्र ने साफ कह दिया कि युवक के कैंसर पीड़ित होने के कारण उन्होंने बेटी को अलग कर लिया है और वे उसकी दूसरी शादी करवाएंगे।
इसके बाद जब बहनोई ने घर की तिजोरी की जांच की, तो उसमें से करीब सात लाख रुपये के गिरवी रखे जेवर और दो लाख रुपये गायब मिले। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।