{"_id":"669e4574e744edf5310ab4fe","slug":"father-and-son-died-after-their-car-collided-with-tree-in-kasganj-while-younger-son-in-critical-condition-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर से निकले थे बीमार पिता की दवा लेने, आई बाप-बेटे की मौत की खबर; छोटे पुत्र की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर से निकले थे बीमार पिता की दवा लेने, आई बाप-बेटे की मौत की खबर; छोटे पुत्र की हालत नाजुक
Mon, 22 Jul 2024 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:11 PM IST
सार
बेटे अपने बीमार पिता को लेकर दवा दिलाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटे पुत्र की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत नाजुक है। बेटे बीमार पिता को दवा दिलाने अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसा सहावर कोतवाली क्षेत्र के चांडी मार्ग पर नीमरी गांव के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के कुरेशी मोहल्ला निवासी छोटे कुरेशी (60) पुत्र अमीर मोहम्मद काफी समय से बीमार थे। सुबह 5 बजे उनके बेटे दुलारे कुरेशी (40) व शाने आलम कुरेशी (28) दवा लेने कार से अलीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
नीमरी गांव के पास कार के सामने अचानक टेंपो आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हें अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने छोटे कुरेशी और बड़े बेटे दुलारे को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाने आलम की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन