फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers staged a protest at the Collectorate over the dilapidated condition of the school road in Jamalpur.

Kasganj News: जमालपुर में स्कूल मार्ग की बदहाली पर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest at the Collectorate over the dilapidated condition of the school road in Jamalpur.
फोटो 48 कासगंज में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के पदा​धिकारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते। संवाद
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण और जनसुनवाई पोर्टल पर कथित गलत आख्या लगाए जाने के विरोध में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार को मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालय का मुख्य संपर्क मार्ग कीचड़युक्त और गड्ढों से भरा है। इससे बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

संगठन के अनुसार, इस समस्या को लेकर 21 सितंबर को एसडीएम सहावर और बीडीओ को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन रास्ते की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मोर्चा ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए बार-बार भ्रामक आख्या लगाए जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, सात कार्य दिवस में मार्ग निर्माण शुरू कराने और सरकारी धन के उपयोग की जिला स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की। ज्ञापन पर 35 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए थे।

प्रदेश सचिव हरिहर प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र लोधी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद दानिश और नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रशिद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मोर्चा ने सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल करने और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed