फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Compensation of 1.13 crore distributed to farmers; 1,893 received support.

Kasganj News: किसानों को 1.13 करोड़ का मुआवजा वितरित, 1893 को मिला संबल

Mon, 12 Oct 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Compensation of 1.13 crore distributed to farmers; 1,893 received support.
फोटो29अमांपुर में आयोजित हवन में आहूति देते लोग। संवाद
कासगंज/ पटियाली / सहावर। जिले में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को भारी क्षति पहुंची थी। इसके सर्वेक्षण के बाद प्रशासन ने चिह्नित किए गए 1893 पीड़ित किसानों को 1.13 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की है।
विज्ञापन

पटियाली और सहावर तहसीलों में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने सहावर और भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पटियाली में किसानों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र में बाढ़ का पानी लंबे समय तक खेतों में भरा रहने के कारण सर्वाधिक 1600 से अधिक किसान प्रभावित हुए थे। इसके अलावा बारिश और चक्रवात ने भी फसलें बर्बाद कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नौ लाख से अधिक किसानों को 493 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सहावर हर्षिता देवड़ा, उपजिलाधिकारी पटियाली सुशांत सांवरे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed