{"_id":"6a0a01dc993a02f8c703a487","slug":"farmer-dies-while-irrigating-his-maize-field-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147831-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मक्का के खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मक्का के खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो06मृतक चंद्रशेखर का फाइल फोटो।
कासगंज। कोतवाली के गांव मनोटा में रविवार को खेत पर पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। परिजन ने जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत की आशंका जताई है।
गांव मनोटा निवासी चंद्र शेखर (49) पुत्र कुंवर सिंह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने मक्का के खेत में पानी लगाने गए थे। वह खेत पर अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। परिजन ने किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत के बारे में पुलिसकर्मियों ने परिजन व लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद