{"_id":"6b0b173b16cb1efb1a082a95","slug":"226-students-appeared-for-the-odd-semester-polytechnic-examinations-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157906-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 226 विद्यार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 226 विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
फोटो 35 आकाश कुमार कुरील, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष।
कासगंज। पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा में शनिवार को कहीं प्रश्नपत्र आसान रहा तो कहीं विद्यार्थियों को सवाल हल करने में अधिक समय लगा। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।
किसी ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम के अनुरूप और सरल बताया तो किसी ने इसे थोड़ा लंबा बताया। प्राविधिक शिक्षा परिषद की परीक्षा जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी और महामाया पॉलिटेक्निक फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, याकूतगंज में आयोजित हुई।
राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी में पहली पाली में पंजीकृत सभी 15 परीक्षार्थियों ने आर्किटेक्चरल डिजाइन-सी की परीक्षा दी। दूसरी पाली में 87 में से 85 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस पाली में ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग, थ्योरी ऑफ मशीन एंड मैकेनिज्म, इंजीनियरिंग ड्राइंग-द्वितीय और फार्माकोथेरेप्यूटिक्स विषयों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
महामाया पॉलिटेक्निक फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दूसरी पाली के सभी 106 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। माइक्रोवेव एवं रडार इंजीनियरिंग, रिपेयर एंड मेंटेनेंस विषय की परीक्षा रही।
राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी में केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य राजन सिंह, सहायक केंद्र अधीक्षक उमाशंकर, विभागाध्यक्ष देवकांत गौतम और नरेंद्र सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, एमएमआईटी याकूतगंज में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षार्थियों की बात
स्विचगियर प्रोडक्शन का प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार और सरल था। सभी प्रश्नों के उत्तर अच्छी तरह हल किए।-आकाश कुमार कुरील, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष
इलेक्टोरल मैच्योरिटी मॉडल का पेपर थोड़ा लंबा था, लेकिन अधिकांश प्रश्न सैद्धांतिक होने के कारण हल करने में विशेष कठिनाई नहीं हुई। - करण, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, अंतिम वर्ष
ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में सड़क, रेल, पुल और यातायात व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पूछे गए। जो आसान रहे।-शिवांशु उपाध्याय, सिविल तृतीय वर्ष
थ्योरी ऑफ मशीन एंड मैकेनिज्म में विभिन्न मशीनों की संरचना, गति और यांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित सवाल आए। इन्हें आसानी से हल कर लिया।-नेहा, मैकेनिकल तृतीय वर्ष