फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Family beaten up over land dispute, FIR against 17

Kasganj News: जमीन के विवाद में परिवार को पीटा, 17 पर प्राथमिकी

Mon, 08 Dec 2025 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के बरकुला गांव में रविवार को जमीन पर कब्जे के विवाद में एक परिवार की पिटाई कर दी गई। मामले में पीड़ित ने दो नामजद समेत 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरकुला गांव निवासी शिव गोपाल सक्सेना ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह करीब 50 साल से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

गांव में अपनी जमीन और मकान की देखरेख के लिए अक्सर आते-जाते रहते हैं। रविवार की सुबह करीब 6 बजे वह परिवार के साथ जमीन की देखरेख के लिए गांव आए तो गांव में रहने वाले रमेश, राजीव और उनके परिवार के 15 सदस्यों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

उनके विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी, बेटे विजय, बेटी पूजा, नाती प्रिंस और पत्नी कमलेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें बेटा व बेटी घायल हो गए। उनका आरोप है कि आरोपियों ने 10 साल से उनकी चौपाल और जमीन पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके गांव आने-जाने पर अक्सर आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। आरोपी राजीव ने उन्हें गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी रमेश, राजीव समेत 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि जमीन के विवाद में परिवार से मारपीट की गई। प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed